CPU(Central Processing Unit)

CPU(Central Processing Unit):-

                                CPU को Brain of Computer भी कहा जाता है। यह Computer के सभी कार्यो को Control करता है तथा एक-दूसरे से सामंजस्‍य स्‍थापित करता है। CPU में एक IC Chip लगा होता है, जिसे Microprocessor भी कहा जाता है। यह Computer से जुडे सभी Parts को नियंत्रित करता है।

CPU, Stored Program Instruction के आधार पर काम करता है। Processing से पहले Data एवं instruction को अस्‍थायी रूप से Store करता है तथा उसे ALU के माध्‍यम से process करता है उसके पश्‍चात process data को information के रूप में output प्रदान करता है।                          

v    Function of CPU :-

                                                CPU, Data को process करने के दौरान जो भी instruction मिला है, उन instruction को processing के दौरान 4 function perform करता है-

1.      Fetch

2.      Decode

3.      Execute

4.      Store

 

v Parts of CPU :-

 

1.      ALU (Arithmetic & Logic Unit)

2.      CU (Control Unit)

3.      SMPS

4.      Motherboard

5.      RAM (Random Access Memory)

6.      Computer Processor

 

1-         ALU(Arithmatic Logic Unit) :

                               Airthmatic logic unit, cpu का एक भाग है। Data processing का वास्‍तविक काम ALU द्धारा ही किया जाता है। यह Data पर Control unit से प्राप्‍त instrucition के अनुसार सभी प्रकार की arithmetical & logical कार्यवाहियॉं करता है

               ALU को 2 भागों में बाटा गया है –

                                             1. AU(Arithmatic Unit)

                                             2. LU(Logical Unit)

AU, Data पर मूलभूत arithmetical गणनाऍं जैसे- जोड, गुणा, भाग, घटाव आदि करता है। LU, Data पर Logical कार्य जैसे- बडा, छोटा, बराबर आदि कार्य को सम्‍पन्‍न करता है।

इस प्रकार,

Arithmetic & Logic Unit Data पर अं‍कगणितीय गणनाऍं तथा तुलना का काम करता है।

 

2. CU(Contraol Unit):

CPU को control unit, computer के सभी कार्यो पर control रखता है तथा software एवं hardware के बीच समन्‍वय स्‍थापित करता है। Control Unit में, cpu के द्धारा किये गये कार्यो का सूची होता है, जिसे instruction set कहते है। CU को Computer का nerve system कहा जाता है।

CU के मुख्‍य कार्य –

1.  Input, output device तथा hardware को control करना।

2.  Arithmatic logic unit(ALU) के कार्यो को control करना।

3.  Main memory से Data को लाना तथा उन्‍हे temprory store करना।

4.  निर्देशो को पढना और उन्‍हे execution करने को order देना।

5.  Hardware एवं Software के बीच समन्‍वय स्‍थापित करना।

 

3. SMPS :

          यह computer को power supply करता है। ये एक box की तरह होता है और इसके साथ computer, CPU के साथ main wire को जोडता है।

 

4.. Mother Board :

               Mother Board, Computer का मुख्‍य सर्किट बोर्ड होता है। इसमें सभी Internal & external peripherals components जुडे होते है। Mother board का main कार्य function system के जरूरी electronic components को पकडना एवं system के internal component के बीच connection स्‍थापित करना है।

Mother board पर CPU,RAM, ROM, Memory chip आदि उपकरण लगे होते है। Computer के अन्‍य उपकरण जैसे- Input unit, output unit, Harddisk drive, CD-Drive, Sound card, Video card आदि motherboard से जुडे होते है।

5.. RAM (Random Access Memory) :

                                   RAM एक Semi conductor memory chip है, जिसे motherboard पर बने memory slot में लगाया जाता है। यह एक अस्‍थायी, primary memory है। इसमें data का access  time, data के physical time पर निर्भर नही करता। अत: इसकी गति तीव्र होती है।

          Processing के दौरान data और instruction को primary memory से लाकर RAM में Store किया जाता है। CPU इन्‍हें RAM से प्राप्‍त करता है तथा processing करता है। किसी Final result को अस्‍थायी तौर पर RAM में store किया जाता है।

6.. Computer Processor :

                         CPU में motherboard के पंखे के नीचे एक चकोर आकार का processor लगा होता है, जो Computer में दिये गए हर Input को process करता है और उसके उपर कार्य करता है और Computer screen को Output देता है, जिसको हम अपना result मानते है।

 

v CPU की गति को प्रभावित करने वाले कारक :-

                                        CPU या Microprocessor की कार्यक्षमता को एक सेकेण्‍ड में संपादित किये जा सकने वाले अनुदेशों की संख्‍या के आधार पर मापा जाता है। चूंकि CPU एक सेकेण्‍ड में लाखों अनुदेश संपादित करता है, अत: इसकी गति को MIPS या BIPS में मापा जाता है।

CPU की गति को प्रभावित करने वाले कारक निम्‍न है-

1.  System Clock

2.  Register Memory

3.  Word Length

4.  Cache Memory

5.  System Bus

6.  Parallel Operation

7.  CPU और अन्‍य उपकरणों के बीच समन्‍वय


Comments

Popular posts from this blog

Introduction of Computer System